गिरिडीह: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, मंत्री सोनू हुए शामिल, मेधावी छात्र सम्मानित
परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को 9 बजे से आईएमएस रोड स्थित एक भवन में मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर समाज के लोगों ने धूमधाम के साथ भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर पूजा- अर्चना की. इधर परशुराम जयंती के पर समाज के लोगों के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।