धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में अज्ञात चोरों ने मेडिकल स्टोर का शीशा तोड़कर एक लाख नगदी की चोरी की
गजरौला। तिगरी गंगा धाम क्षेत्र में अज्ञात चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए दुकान का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, तिगरी गंगा धाम स्थित एक मेडिकल स्टोर पर देर रात अज्ञात बदमाश पहुंचे।