डंडा: करंट लगने से बालक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
Danda, Garhwa | May 7, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत कीतासोती गांव में विशुन सिंह का छह वर्षीय पुत्र शिवम सिंह विद्युत करंट लगने से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि घर के बाहर मोटर चलाने के लिए खींचा गया तार लटका हुआ था और उसका कवर कट गया था। शिवम सिंह ने कवर कटे जगह पर ही तार को पकड़ लिया, इससे वह करंट की चपेट में आ गया।