ऊंचाहार: शिवगंज मजरे उंडवा गाँव में बिना अनुमति काटे गए प्रतिबंधित पेड़, वन दरोगा ने कहा- होगी कार्रवाई
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की जा रही है।क्षेत्र के गांव शिवगंज मजरे उंडवा गाँव में गुरुवार को लकड़ी ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति तीन नीम के पेड़ व एक पाकर के हरे प्रतिबंधित पेड़ों को बिना अनुमति काट डाला गया।ग्रामीणों ने मामले की सूचना वनविभाग को दी,वन दरोगा ने बताया कि जांच हेतु टीम को मौके पर भेजा गया है।