रायबरेली: मालिकमऊ चौबारा के पास रोटावेटर की चपेट में आया बुजुर्ग, जिला अस्पताल से केजीएमसी लखनऊ किया गया रेफर
रविवार 17 नवंबर 2024 समय 2:30 पर गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालिकमऊ चौबारा के रहने वाले राजेंद्र 55 वर्षीय बुजुर्ग रोटावेटर की चपेट में आ गया,परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया,जहां हालत नाजुक होनें पर रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया गया।जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार करके हालत गंभीर दिखने पर केजीएमसी लखनऊ रेफर किया गया