खरगोन। पुलिस व्यवस्था में कसावट और कमियों के सुधार के उद्देश्य से एसपी रविन्द्र वर्मा ने गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन खरगोन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले आर्म्स शाखा में हथियारों के रखरखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा उपायों की जांच की। इसके बाद रोजनामचा व रिकॉर्ड शाखा का अवलोकन कर अभिलेखों की अद्यतन स्थिति देखी।