चूरू: दुधवामीठा गांव की महिला अपने देवर के साथ रह रही लिव-इन में, धमकी मिलने पर सुरक्षा के लिए पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | May 3, 2025 चूरू जिले के गांव दुधवामीठा की 23 वर्षीय महिला देवर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। अब दोनों को जान से मारने की धमकी मिली तो वह सुरक्षा के लिये एसपी दफ्तर पहुंचे। दुधवामीठा की 23 वर्षीय संतोष धानक ने शनिवार शाम 5 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि उसका पीहर दुधवामीठा गांव है। साल 2013 में उसकी बड़ी बहन की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।