अनूपपुर: ग्राम रेउदा में आज़ादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित बैगा परिवार, कालरी और पोखरी के पानी से बुझा रहे प्यास
जिले की ग्राम पंचायत रेउदा के वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले बैगा समुदाय के परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने को मजबूर हैं। बिजली, शुद्ध पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं यहां के लोगों के लिए अब भी सपना बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्याओं से जूझने के बावजूद उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।