Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बस्ती: रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न, 193 रिक्रूट आरक्षी बने जवान

Basti, Basti | Apr 26, 2026

MORE NEWS

3 साल में विकास का रिकॉर्ड: नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां, जल्द मिलेगा बड़ा पार्क और विशाल तिरंगा
कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को विकास के नाम समर्पित बताते हुए कहा कि नगर में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के बाद क्षेत्र में जितना विकास नहीं हुआ था, उससे अधिक विकास नगर पंचायत के माध्यम से बीते तीन वर्षों में कराया गया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, नाली, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
उन्होंने नगरवासियों को एक और बड़ी सौगात देने की घोषणा करते हुए बताया कि कप्तानगंज में जल्द ही एक भव्य पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित किया जाएगा, जिसे आगामी 15 अगस्त को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाएगा।
अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास ही नहीं, बल्कि नगर की सुंदरता और नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

3 साल में विकास का रिकॉर्ड: नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां, जल्द मिलेगा बड़ा पार्क और विशाल तिरंगा कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को विकास के नाम समर्पित बताते हुए कहा कि नगर में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के बाद क्षेत्र में जितना विकास नहीं हुआ था, उससे अधिक विकास नगर पंचायत के माध्यम से बीते तीन वर्षों में कराया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, नाली, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने नगरवासियों को एक और बड़ी सौगात देने की घोषणा करते हुए बताया कि कप्तानगंज में जल्द ही एक भव्य पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित किया जाएगा, जिसे आगामी 15 अगस्त को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाएगा। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास ही नहीं, बल्कि नगर की सुंदरता और नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

Basti, Basti | Jul 28, 2026

बस्ती: चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी..
#fallowers #Viralnews #Basti

बस्ती: चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी.. #fallowers #Viralnews #Basti

Basti, Basti | Jul 27, 2026

चारो तहसीलों में गूंजी जनगणना पारिश्रमिक की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती। जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं जिलामंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में जिले की सभी तहसीलों पर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
    बस्ती सदर तहसील में संयुक्त मंत्री सुरेश गौड़, प्रवीण श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. प्रमोद सिंह, जिला प्रचार मंत्री विजय यादव, संजय यादव, हृदय विकास तथा शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा।
   भानपुर तहसील में रामनगर ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, सल्टौआ ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव, दीपचंद कनौजिया, रवि प्रताप सिंह, विजय कुमार, बब्बन पाण्डेय एवं चंद्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
   रुधौली तहसील में अध्यक्ष शिवरतन, मंत्री रामभवन, मूलचंद, दिलीप, कैलाश तथा पवन यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
   हर्रैया तहसील में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रवीश मिश्र, संगठन मंत्री विवेककान्त पाण्डेय, हर्रैया ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर वर्मा, मंत्री रामपियारे तथा कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
   ज्ञापन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई है। इसके बावजूद पारिश्रमिक भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है और शासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दो दिनों के भीतर सभी कार्मिकों का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आगे की रणनीति तय करेगा।
   इस दौरान भानपुर तहसीलदार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि सल्टौआ ब्लॉक के कार्मिकों का भुगतान मंगलवार को ही बैंक भेज दिया गया है, जबकि शेष ब्लॉकों के कार्मिकों का पारिश्रमिक भी आगामी दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाएगा।

चारो तहसीलों में गूंजी जनगणना पारिश्रमिक की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन बस्ती। जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं जिलामंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में जिले की सभी तहसीलों पर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन तेज किया जाएगा। बस्ती सदर तहसील में संयुक्त मंत्री सुरेश गौड़, प्रवीण श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. प्रमोद सिंह, जिला प्रचार मंत्री विजय यादव, संजय यादव, हृदय विकास तथा शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। भानपुर तहसील में रामनगर ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, सल्टौआ ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव, दीपचंद कनौजिया, रवि प्रताप सिंह, विजय कुमार, बब्बन पाण्डेय एवं चंद्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। रुधौली तहसील में अध्यक्ष शिवरतन, मंत्री रामभवन, मूलचंद, दिलीप, कैलाश तथा पवन यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। हर्रैया तहसील में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रवीश मिश्र, संगठन मंत्री विवेककान्त पाण्डेय, हर्रैया ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर वर्मा, मंत्री रामपियारे तथा कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई है। इसके बावजूद पारिश्रमिक भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है और शासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दो दिनों के भीतर सभी कार्मिकों का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आगे की रणनीति तय करेगा। इस दौरान भानपुर तहसीलदार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि सल्टौआ ब्लॉक के कार्मिकों का भुगतान मंगलवार को ही बैंक भेज दिया गया है, जबकि शेष ब्लॉकों के कार्मिकों का पारिश्रमिक भी आगामी दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाएगा।

Basti, Basti | Jul 27, 2026

*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026*

*थाना पुरानी बस्ती में कांवड़ यात्रा और श्रावण शिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक*प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय की अध्यक्षता में कांवड़िया संघों के साथ हुई गोष्ठी*

*बस्ती:* आगामी *श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना पुरानी बस्ती पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

*पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के आदेश के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* के निर्देशन तथा *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* की अध्यक्षता में थाना परिसर में कांवड़िया संघों, ग्राम प्रधान, सभासद, विशेष पुलिस अधिकारी SPO एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ गोष्ठी की गई। बैठक में उपस्थित थाना के सभी अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

*प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* ने शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान रूट, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, डीजे की ध्वनि और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। सभी से शत-प्रतिशत अनुपालन करने की हिदायत दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर किसी भी अफवाह या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएगी। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026* *थाना पुरानी बस्ती में कांवड़ यात्रा और श्रावण शिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक*प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय की अध्यक्षता में कांवड़िया संघों के साथ हुई गोष्ठी* *बस्ती:* आगामी *श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना पुरानी बस्ती पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के आदेश के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* के निर्देशन तथा *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* की अध्यक्षता में थाना परिसर में कांवड़िया संघों, ग्राम प्रधान, सभासद, विशेष पुलिस अधिकारी SPO एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ गोष्ठी की गई। बैठक में उपस्थित थाना के सभी अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। *प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* ने शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान रूट, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, डीजे की ध्वनि और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। सभी से शत-प्रतिशत अनुपालन करने की हिदायत दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर किसी भी अफवाह या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएगी। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" *संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

Basti, Basti | Jul 27, 2026

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026*

*यातायात पुलिस का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान*  
*महिला अस्पताल से क्रेसेंट मॉल तक हटवाए गए अवैध कब्जे, टीआई कुलदीप त्रिपाठी ने संभाली कमान*

*बस्ती:* जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आमजन को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने अपनी टीम और पर्याप्त पुलिस बल के साथ *महिला अस्पताल से लेकर क्रेसेंट मॉल तक* के व्यस्त मार्ग पर सघन चेकिंग और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में सड़क के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों, ठेले-खोमचे और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अवैध शेड, काउंटर और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि *कुलदीप त्रिपाठी* टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर दुकानदारों को समझा रहे हैं और यातायात को सुचारू करा रहे हैं।
सभी दुकानदारों और फड़ व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे पुनः सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। *टीआई कुलदीप त्रिपाठी* ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की गई। अभियान के बाद इस मार्ग पर यातायात काफी हद तक सुगम हो गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

*पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "शहर को जाम मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026* *यातायात पुलिस का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान* *महिला अस्पताल से क्रेसेंट मॉल तक हटवाए गए अवैध कब्जे, टीआई कुलदीप त्रिपाठी ने संभाली कमान* *बस्ती:* जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आमजन को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने अपनी टीम और पर्याप्त पुलिस बल के साथ *महिला अस्पताल से लेकर क्रेसेंट मॉल तक* के व्यस्त मार्ग पर सघन चेकिंग और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में सड़क के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों, ठेले-खोमचे और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अवैध शेड, काउंटर और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि *कुलदीप त्रिपाठी* टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर दुकानदारों को समझा रहे हैं और यातायात को सुचारू करा रहे हैं। सभी दुकानदारों और फड़ व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे पुनः सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। *टीआई कुलदीप त्रिपाठी* ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की गई। अभियान के बाद इस मार्ग पर यातायात काफी हद तक सुगम हो गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "शहर को जाम मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।" *संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

Basti, Basti | Jul 27, 2026

बस्ती: रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न, 193 रिक्रूट आरक्षी बने जवान - Basti News