बेंगाबाद: घाघरा चेक डैम के निर्माण में पारदर्शिता पर फॉरवर्ड ब्लॉक ने उठाए सवाल, जांच की मांग
फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने अपने संगठन की एक टीम के साथ हाल ही में उद्घाटन किए गए बैंगाबाद के घाघरा चेक डैम का जायजा शनिवार को 12 बजे लिया। मौके पर इन्होंने कहा कि, ऐसा जान पड़ता है, झारखंड में विकास के नाम पर सिर्फ मनमानी, लूट और ऊपर से राजनीति भी चल रही है।