सूरजपुर: लटोरी में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनी
भाजपा मंडल लटोरी की कार्यसमिति बैठक का आयोजन मंडल स्तर पर किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।