करपी: करपी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
Karpi, Arwal | Apr 3, 2026 करपी में कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे मखमिलपुर कालीघाट पुनपुन नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे ,जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना का कार्य किया गया।