मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में ट्रैफिक व नाली जाम की समस्या आम, झारखण्ड क्रांति मंच ने कहा- मेयर/डिप्टी मेयर विफल
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह एम०के०के०यू० के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, केन्द्रीय सचिव सह कार्यालय प्रभारी विजय राम व मंच के पलामू जिलाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा उर्फ धीरज चन्द्रवंशी ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मेदिनीनगर शहर में ट्रैफिक व नाली जाम की समस्या है।