शंभूगंज: चुटिया गांव में रास्ते के विवाद में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, मामला थाने पहुंचा
चुटिया गांव में रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद में महिला रूमा परवीन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित रूमा परवीन अपने पुत्र के साथ मंगलवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को लिखित रूप से देते हुए गांव के ही वित्तन खातून और उसके पति मो खुर्शीद के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कारवाई करने की मांग की है।