परिहार: अज्ञात टेंपो की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बेला थाना क्षेत्र के खैरबा और भिसवा के बीच एसएच-87 पर अज्ञात टेंपो की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामजीनिश पंडित के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे नेपाल के गेउरका मलमास मेले से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामजीनिश पंडित की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक