डिंडौरी: जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जनशिविर हुआ आयोजित, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते हुए शामिल
डिंडोरी जिला कार्यालय परिसर में जन शिविर का आयोजन किया गया जहां सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शनिवार दोपहर 2:00 जनशिविर में शामिल हुए और जन शिविर का अवलोकन करते हुए सभा को संबोधित किया । दरअसल जनशिविर के दौरान शासन के विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर स्टॉल लगाया गया और पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों ने हितलाभ का वितरण किया ।