अकबरपुर: बुढ़िया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बुढ़िया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने मकान के बरामदे में पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक का नाम हरिश्चंद्र पुत्र सिपाही लाल लोधी उम्र करीब 30 वर्ष है।