फतेहपुर: युवती ने अवैध कब्जे से परेशान होकर 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर मांगा इंसाफ, दबंगों ने किया कब्जा
फतेहपुर जिले की युवती ने 120 फीट मोबाइल टावर पर चढ़कर रोते हुए गांव के दो लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी युवती के परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की। जहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया