पाकुड़: गणपुरा गांव में 24 प्रहर श्री श्री अखंड हरिनाम एवं लीला कीर्तन का हुआ शुभारंभ निकाली गई कलश शोभायात्रा
Pakaur, Pakur | Jun 4, 2024 पाकुड जिले के गणपुरा गांव में सोमवार को 24 प्रहर श्री श्री अखंड हरिनाम एवं लीला कीर्तन का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गई। कलश शोभायात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण से सुबह नौ बजे जय घोष के साथ निकली जो गांव का भ्रमण करते हुए पास स्थित ब्राह्मणी नदी के घाट पर पहुंची।