वारिसनगर: एक माह पहले ब्याही युवती को ससुराल वालों ने पीटा, सड़क किनारे फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र की छत्नेश्वर पंचायत निवासी 20 वर्षीय चांदनी प्रबीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाद घर के पास सड़क किनारे फेंक दिया। बताया जाता है कि चांदनी की शादी लगभग एक माह पूर्व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर