बालाघाट: अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बालाघाट जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।जानकारी के अनुसार 15 मई को पुलिस को ग्राम सावरी और बैजुमोहगांव क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की स