बक्सर: जनता के अनुशासन एवं सख्त कार्रवाई से ही सुधरेगा बक्सर का ट्रैफिक, VIP सायरन संस्कृति छोड़ें - आनंद मिश्रा विधायक
Buxar, Buxar | Jul 7, 2026 बक्सर शहर में रोज लगने वाले जाम पर लगाम लगाने के लिए बक्सर के विधायक ने ट्रैफिक डीएसपी के साथ नगर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि जाम की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, जनता की लापरवाही भी उतनी ही है। विधायक ने बताया कि निरीक्षण में कई जगह लोग बीच सड़क पर वाहन मोड़ते, गलत दिशा से प्रवेश करते और लेन तोड़ते मिले।