बिंदकी: बिंदकी में गो रक्षार्थ धर्म यात्रा में पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में गुरुवार को दिन में 1 बजे 81 दिवसीय गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के तहत जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे। फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मां ज्वाला देवी के दर्शन किए। उन्होंने सरकार से गाय माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।