गाज़ीपुर: मुख्तार के मौत पर कृष्णानंद राय की पत्नी बोली सीबीआई कोर्ट से हार गए थे कैसे,बाबा विश्वनाथ ने दिलाया न्याय
मुख्तार अंसारी की मौत की खबर सुनने के बाद कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय और बेटे पियूष राय ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अलका राय ने कहा कि सीबीआई कोर्ट से कैसे हार गए थे लेकिन बाबा विश्वनाथ ने न्याय किया है। मुख्तार से जितने भी पीड़ित परिवार थे सबके लिए आज खुशी का दिन है। अंततः एक अपराधी का अंत हुआ है।