मरवन: मरवन से लापता युवक को पुलिस ने 3 महीने बाद झारखंड से सकुशल बरामद किया
करजा थाना क्षेत्र के मरवन से तीन महीने पूर्व लापता हुए एक युवक को पुलिस ने झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया। बरामद युवक की पहचान भटौना निवासी रवि शेखर सिंह के रूप में हुआ है। जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को रवि शेखर सिंह मरवन चौक से लापता हुए थे जिसके बाद से खोजबीन की जा रही थी। बुधवार दिन के करीब 4:00 बजे सकुशल परिवार वाले को युवक को सौंप दिया गया।।