गढ़पुरा: काबर प्रक्षेत्र की भूमि किसानों के नाम हो, इसको लेकर गढ़पुरा प्रखंड परिसर में किसानों ने दिया धरना
गढ़पुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बखरी एवं मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के किसानों ने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान सरकार से मांग किया गया की काबर की भूमि वन विभाग के नाम पर सर्वे करवाना बंद करके रैयतों के नाम से सर्वे करने का निर्देश दिया जाए जिससे किसानों की खेती-बाड़ी हो सके।