टाउन क्षेत्र की अल्फा सिटी में देर रात हुड़दंगबाजी, स्टंटबाजी और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे बाइक चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 बाइकों को सीज किया। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया।