कासगंज: नगला धुरी गाँव के किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए कासगंज भेजा
कोतवाली सहावर क्षेत्र के नगला धुरी गाँव के रहने वाले 42 वर्षीय किसान यशवीर खेत पर पशुओं को चारा लेने जा रहे थे। तभी उन्हे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी। जिससे घायल हुए किसान को जिला अस्पताल में लाया गया। जंहा से डॉक्टरों ने किसान को इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया था। लेकिन अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई।