*चित्तौड़गढ़ में 13 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू*
चित्तौड़गढ़: विजयपुर रेंज के गोपालपुरा (पाल) गांव में घर के पास खेत में पहुंचे करीब 13 फीट लंबे अजगर का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। यह अजगर प्रकाश सुथार के घर के पास खेत में घूम रहा था। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से उसे पकड़ा। अजगर का वजन करीब 40 से 45 किलो था। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू पूरा कर अजगर को वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
New Delhi, New Delhi | Oct 4, 2026