चूरू: देहदान की मिसाल, 90 वर्षीय चम्पालाल भाटी की देह का चूरू मेडिकल कॉलेज में फूलों की वर्षा के साथ किया गया अंतिम सम्मान
Churu, Churu | Apr 9, 2026 चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में मानवता और प्रेरणा से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां 90 वर्षीय चंपालाल भाटी की पार्थिव देह कॉलेज पहुंची, जहां परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए देहदान का संकल्प पूरा किया। जानकारी के मुताबिक भादरा के वार्ड संख्या-21 निवासी चंपालाल भाटी ने वर्ष 2023 में ही देहदान का संकल्प ले लिया था।