रूपवास ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनपाल सिंह विद्यालयों का निरीक्षण किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने गहनोली मोड़ व तेजनगर के स्कूलों का निरीक्षण किया। संस्था प्रधानों व शिक्षको को सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों का नियमित चैकअप कराते रहने की बात कही। स्टाफ को बोर्ड की कक्षाओ के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।