चायल: पुरानी रंजिश के मामले में एक और आरोपी को बरियावा से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
थाना चरवा क्षेत्र के ग्राम बरियावां में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को रविवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है।बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में शिवकरन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।