बख्तियारपुर: पिछले 24 घंटे में लूट-डकैती के 4 फरार अपराधियों समेत कुल 14 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने लूट और डकैती के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर बाढ़-2 अनुमंडल पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बुधवार की शाम करीब 4 बजे बख्तियारपुर में डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी इन आरोपियों को दबोचा गया।