करतला: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू का हमला, दो घायल; जंगल में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया
Kartala, Korba | May 8, 2026 करतला वन मंडल अंतर्गत पीडिया गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गांव से लगे जंगल में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिस