नैनपुर: बम्हनी पुलिस की सख्त कार्रवाई: जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, ₹11.5 लाख की संपत्ति जब्त
Nainpur, Mandla | Apr 11, 2026 एसडीओपी मनीष राज नैनपुर एवं अनुभाग की टीम द्वारा ग्राम भंवरताल के जंगल में शुक्रवार देर रात्रि दविस दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 15 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी, वाहन, मोबाइल सहित कल 11 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।