विदिशा नगर: शनिवार शाम मगलघाट के नजदीक टपरो मे रहने बाले कुछ लोगो के बीच जमकर हुई मारपीट,महिलाए भी रही शामिल,आधे घंटे चला तमाशा
शनिवार शाम 6 के लगभग रामलीला चौराहे के नजदीक महल घाट के टपरो में रहने वाले कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। हाथों में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर वरसा रहे थे। महिलाएं भी मारपीट में शामिल थी। तकरीबन आधे घंटे तक यह तमाशा चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची। लेकिन किसी भी पक्ष में देर शाम तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।