Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

सांचौर में बड़ा हादसा टला: चलती पानीपुरी की गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान.. सांचौर। मंगलवार सुबह सांचौर शहर में बड़ा हादसा टल गया। पानीपुरी बेचने वाला एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में सामान भरकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान शहर से निकलते समय हाड़ेचा रोड पर मेहता हॉस्पिटल से आगे अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी का टैंकर मंगवाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। चालक को मामूली चोटें आई हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Sanchore, Jalor | Jul 21, 2026