बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में दहेज और बेटा न होने को लेकर एक विवाहिता के साथ अमानवीय अत्याचार किया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और चेहरे पर खौलती चाय उड़ेल दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।