कटनी ग्रामीण: मढ़ा देवरी में खूनी संघर्ष: कचरा फेंकने के विवाद में पुलिस ने दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज किया
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के मढ़ा देवरी गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।