शाहबाद: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
Shahbad, Baran | Aug 26, 2026 देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर फरेदुआ तलहटी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुराने फरेदुआ तलहटी निवासी दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।