मेहदावल: नंदौर चौराहे पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई, जिससे उसका सिर कुचल गया। यह घटना त्रिपाठी डेंटल क्लिनिक के पास हुई। सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के पिपरहवा निवासी संजय कुमार (पुत्र स्वामीनाथ) अपनी पल्सर बाइक (UP 55 AL 4187) से बस्ती से नदौर की ओर ज