चैनपुर: कुदागा कला में बांध निर्माण में घटिया कार्य, भाकपा जिला सचिव ने अभियंता पर मिलीभगत का आरोप लगाया
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी एवं पप्पू पांडे ने मंगलवार दोपहर 3 बजे चैनपुर प्रखंड के ग्राम कुदागा कला में नदी किनारे सिंचाई एवं मछली पालन के लिए बन रहे बांध का निरीक्षण किया। इस क्रम में पाया कि निर्माण कार्य में काफी शिथिलता बरती जा रही है।