मैहर: गुरु पूर्णिमा से पहले नीलकंठ आश्रम में गुरु महाराज की प्रतिमा खंडित, महंत ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की
मैहर। गुरु पूर्णिमा जैसे पावन पर्व से ठीक पहले स्वामी नीलकंठ आश्रम में गुरु महाराज की प्रतिमा कथित रूप से खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आश्रम से जुड़े संतों, श्रद्धालुओं और अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त है। आश्रम के महंत ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस और प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।