चकिया: वन विश्राम गृह दिलकुशा गोंडवाना के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने रैली निकाली, सरकार से कार्रवाई की अपील की
चकिया दिलकुशा वन विश्राम गृह परिसर मे सोमवार दोपहर 01 बजे आदिवासी समाज के लोगों ने गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाली। गोंड़ राजाओं द्वारा स्थापित ‘हाथी पर शेर’ प्रतीक चिन्ह पर माल्यार्पण कर लोगों ने इसे ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए संरक्षित करने की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई।