गुण्डरदेही: पत्नी के दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने के बाद पति ने ग्राम चौरेल में प्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या की
ग्राम चौरेल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 42 वर्षीय परमानंद यादव ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, परमानंद यादव की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने (प्रेम-प्रसंग की आशंका) के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। दंपति के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 17 और 19 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह परमानंद यादव ने ग्राम चौरेल, थाना अर्जुंदा क्षेत्र में अपनी पत्नी के कथित परिचित व्यक्ति के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।