कानपुर: कल्याणपुर में बेखौफ नाबालिग चोर, अस्पताल में की चोरी,सीसीटीवी फुटेज वायरल
कल्याणपुर में बेखौफ नाबालिग चोर ने दिनदहाड़े अस्पताल में चोरी की। चोरी का सीसीटीवी वीडियो रविवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कल्याणपुर के पल्स हॉस्पिटल में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। अस्पताल संचालक डॉक्टर अजय वर्मा ने बताया घटना की शिकायत कल्याणपुर पुलिस से की है।थाना प्रभारी ने बताया मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।