कानपुर: मैस्कर घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग डूबे, तीन को बचाया गया, 1 की मौत, दो की तलाश जारी
मैस्कर घाट पर नहाने के दौरान छह लोग रविवार दोपहर 2 बजे डूब गए। गोताखोरों ने तीन को तो बचा लिया, लेकिन तीन डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने उनमें से एक नाबालिग के शव को बरामद कर लिया। जबकि अन्य दो की तलाश में गोताखोरों की टीमें लगी हुई हैं। बच्चों के गंगा में डूबने की बात का पता चलते ही परिजन घाट पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।