मड़ियाहू: खंडहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में मची सनसनी
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी अंतर्गत बीएसएनएल टावर के पास स्थित एक खंडहर में शनिवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताने लगे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास