कोंच: बस स्टैंड के समीप अनियंत्रित ट्रक टीवीएस एजेंसी के मकान में घुसा, बड़ा हादसा टला
Konch, Gaya | Jun 12, 2026 कोंच बस स्टैंड के समीप शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित टीवीएस एजेंसी के मकान में जा घुसा। घटना में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि एजेंसी बंद रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तेज रफ्तार ट्रक अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे एजेंसी भवन से टकरा गया।