बांका: श्रीनगर गांव में छत से गिरकर युवक जख्मी, मायागंज रेफर
Banka, Banka | Sep 4, 2025 बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक युवक छत पर से नीचे गिरकर जख्मी हो गया।गुरुवार की सुबह 11:00 जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। बताया गया कि श्रीनगर निवासी अजय हेंब्रम अपने छत पर सोया था।सोने के क्रम में ही वह छत के किनारे चला गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया